संकटमोचन हनुमानाष्टक Sankat Mochan Hanumanashtak
मत्तगयन्द छन्द के आठ पद, जिनमें हनुमान जी द्वारा संकट दूर करने के प्रसंग याद किये गये हैं; हर पद की टेक है कि "संकटमोचन" नाम को सारा जग जानता है। अन्त में एक दोहा है।
- देवता श्री हनुमान
- प्रकार अष्टकम्
- भाषा अवधी
- परम्परा वैष्णव
- स्रोत पारम्परिक भक्ति पाठ (प्रचलित मुद्रित एवं मौखिक रूप) — Narayan & Co. (Patna) Hanuman Chalisa booklet, pages 19–21; archive.org moeg_shri-hanuman-chalisa-prabhavshali-tantrik-hanuman-yantra-pujan-vidhi-sahit- leaves 20–22
स्रोत-आधारित पाठ सम्पादकीय जाँच
मूल पाठ
सुनें और अभ्यास करें
कृत्रिम (मशीनी) आवाज़ — उच्चारण में त्रुटि हो सकती है; रिकॉर्डिंग को प्राथमिकता दें।
कुंजियाँ (जब प्लेयर पर फ़ोकस हो): ← और → पिछला या अगला पद, स्पेस चलाएँ या रोकें।
यहाँ उच्चारण ऑडियो उपलब्ध नहीं है: इस पाठ की रिकॉर्डिंग अभी नहीं है और इस ब्राउज़र में संस्कृत या हिन्दी की आवाज़ नहीं है।
पद 1
बाल समय रवि भक्षि लियो तब, तीनहुँ लोक भयो अँधियारो ।bāl samay ravi bhakṣi liyo tab, tīnahum̐ lok bhayo am̐dhiyāro |
ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो ।tāhi soṃ trās bhayo jag ko, yah saṃkaṭ kāhu soṃ jāt na ṭāro |
देवन आनि करी विनती तब, छाँड़ि दियो रवि कष्ट निवारो ।devan āni karī vinatī tab, chām̐ṛi diyo ravi kaṣṭa nivāro |
को नहिं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो ॥१॥ko nahiṃ jānat hai jag meṃ kapi, saṃkaṭ mocan nām tihāro ||1||
पद 2
बालि की त्रास कपीस बसै गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो ।bāli kī trās kapīs basai giri, jāt mahāprabhu paṃth nihāro |
चौंकि महा मुनि साप दियो तब, चाहिय कौन बिचार बिचारो ।cauṃki mahā muni sāp diyo tab, cāhiya kaun bicār bicāro |
कै द्विज रूप लिवाय महाप्रभु सो, तुम दास के शोक निवारो ॥२॥kai dvij rūp livāy mahāprabhu so, tum dās ke śok nivāro ||2||
पद 3
अंगद के संग लेन गये सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो ।aṃgad ke saṃg len gaye siya, khoj kapīs yah bain ucāro |
जीवत ना बचिहौं हम सों जु, बिना सुधि लाए इहाँ पगु धारो ।jīvat nā bacihauṃ ham soṃ ju, binā sudhi lāe ihām̐ pagu dhāro |
हेरि थके तट सिन्धु सबै तब, लाय सिया सुधि प्रान उबारो ॥३॥heri thake taṭ sindhu sabai tab, lāy siyā sudhi prān ubāro ||3||
पद 4
रावन त्रास दई सिय को सब, राक्षसि सों कहि सोक निवारो ।rāvan trās daī siya ko sab, rākṣasi soṃ kahi sok nivāro |
ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाय महा रजनीचर मारो ।tāhi samay hanumān mahāprabhu, jāy mahā rajanīcar māro |
चाहत सीय अशोक सों आगि सु, दै प्रभु मुद्रिका सोक निवारो ॥४॥cāhat sīya aśok soṃ āgi su, dai prabhu mudrikā sok nivāro ||4||
पद 5
बान लग्यो उर लछिमन के तब, प्रान तजे सुत रावन मारो ।bān lagyo ur lachiman ke tab, prān taje sut rāvan māro |
लै गृह वैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोन सु बीर उपारो ।lai gṛh vaidya suṣen samet, tabai giri dron su bīr upāro |
आनि संजीवन हाथ दई तब, लछिमन के तुम प्राण उबारो ॥५॥āni saṃjīvan hāth daī tab, lachiman ke tum prāṇ ubāro ||5||
पद 6
रावन जुद्ध जु आन कियो तब, नाग की फाँस सबै सिर डारो ।rāvan juddha ju ān kiyo tab, nāg kī phām̐s sabai sir ḍāro |
श्री रघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो ॥śrī raghunāth samet sabai dal, moh bhayo yah saṃkaṭ bhāro ||
आनि खगेस तबै हनुमान जु, बन्धन काटि सुत्रास निवारो ॥६॥āni khages tabai hanumān ju, bandhan kāṭi sutrās nivāro ||6||
पद 7
बन्धु समेत जबैं अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो ।bandhu samet jabaiṃ ahirāvan, lai raghunāth patāl sidhāro |
देबिहि पूजि भलि विधि सों बलि, देउ सबै मिलि मन्त्र बिचारो ॥debihi pūji bhali vidhi soṃ bali, deu sabai mili mantra bicāro ||
जाय सहाय भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत संहारो ॥७॥jāy sahāy bhayo tab hī, ahirāvan sainya samet saṃhāro ||7||
पद 8
काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो ।kāj kiye baṛ devan ke tum, bīr mahāprabhu dekhi bicāro |
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसो नहिं जात है टारो ॥kaun so saṃkaṭ mor garīb ko, jo tumaso nahiṃ jāt hai ṭāro ||
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु ! जो कुछ संकट होय हमारो ॥८॥begi haro hanumān mahāprabhu ! jo kuch saṃkaṭ hoy hamāro ||8||
दोहा 1
लाल देह लाली लसे, अरुधरि लाल लंगूर ।lāl deh lālī lase, arudhari lāl laṃgūr |
वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर ॥vajra deh dānav dalan, jay jay jay kapi sūr ||
अन्य लिपि में पढ़ें: ગુજરાતી বাংলা தமிழ் తెలుగు ಕನ್ನಡ മലയാളം ଓଡ଼ିଆ ਪੰਜਾਬੀ
पाठ: नारायण एण्ड कं. बुकसेलर्स, पटना की "श्री हनुमान चालीसा … यन्त्र पूजन विधि सहित" पुस्तिका, पृष्ठ 19–21 (archive.org, CC0 स्कैन) से; हर सन्दिग्ध पंक्ति पृष्ठ-चित्र से मिलाई गई। 11 नवम्बर 2026 को आरती संग्रह (अग्रवाल बूट हाउस) तथा गार्हस्थ्य धर्म (मनसुखराय मोर, 1950, डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया) की OCR प्रतियों से पंक्ति-दर-पंक्ति मिलान; पहला पद कविवचनसुधा (1906, हिन्दी विकिस्रोत) के उद्धरण से भी मिलाया गया। OCR की 16 पंक्तियाँ पृष्ठ-चित्र और गवाह प्रतियों से सुधारी गईं; जहाँ प्रतियों में वर्तनी का अन्तर है (शोक/सोक, पताल/पाताल, कुछ/कछु आदि) वहाँ संस्करण का पाठ रखा गया।
रोमन पंक्ति देवनागरी से बना IAST लिप्यन्तरण है (ā = दीर्घ आ, ṃ = अनुस्वार, ḥ = विसर्ग, ś/ṣ = श/ष, c = च)। हिन्दी, अवधी और ब्रज पाठों में शब्द के अन्त का मौन 'अ' नहीं लिखा जाता। लिप्यन्तरण में वैदिक स्वर नहीं दिखते।
सम्बन्धित
श्री हनुमान के और पाठ
- आरती · श्री हनुमान आरती कीजै हनुमान लला की Aarti Kije Hanuman Lala Ki
- स्तोत्र · श्री हनुमान बजरंग बाण Bajrang Baan
- मन्त्र · श्री हनुमान ॐ हं हनुमते नमः Om Ham Hanumate Namah
- स्तुति · श्री हनुमान मनोजवं मारुततुल्यवेगं Manojavam Marutatulyavegam
- स्तुति · श्री हनुमान अतुलितबलधामं Atulita Baladhamam
- स्तोत्र · श्री हनुमान हनुमान बाहुक Hanuman Bahuk
- पूजा विधि · श्री हनुमान हनुमान जयंती पूजा विधि: घर पर बजरंगबली की पूजा Hanuman Jayanti Puja Vidhi: Worship of Bajrangbali at Home
- स्तोत्र · श्री हनुमान हनुमान साठिका Hanuman Sathika
इन्हीं अवसरों के लिए
- बीज मन्त्र · शनि देव शनि बीज मन्त्र Shani Beej Mantra
- वैदिक मन्त्र · शनि देव शं नो देवीरभिष्टय (शनि वैदिक मन्त्र) Sham No Devir (Vedic mantra for Shani)
- मन्त्र · शनि देव ॐ शं शनैश्चराय नमः Om Sham Shanaishcharaya Namah
- स्तोत्र · शनि देव दशरथकृत शनि स्तोत्र Dasharatha-krita Shani Stotram
- स्तोत्र · नवग्रह नवग्रह स्तोत्रम् Navagraha Stotram
- वैदिक मन्त्र · मंगल देव अग्निर्मूर्धा (मंगल वैदिक मन्त्र) Agnir Murdha (Vedic mantra for Mangala)
प्रश्न
संकटमोचन हनुमानाष्टक क्या है?
मत्तगयन्द छन्द के आठ पद, जिनमें हनुमान जी द्वारा संकट दूर करने के प्रसंग याद किये गये हैं; हर पद की टेक है कि "संकटमोचन" नाम को सारा जग जानता है। अन्त में एक दोहा है।
संकटमोचन हनुमानाष्टक किस देवता से जुड़ा है?
संकटमोचन हनुमानाष्टक श्री हनुमान से जुड़ा है। श्रीराम के परम भक्त, बल, साहस, विनम्रता और बुद्धि के लिए पूजित; मंगलवार और शनिवार परम्परा से उनकी उपासना से जुड़े हैं।
संकटमोचन हनुमानाष्टक का अर्थ क्या है?
पदों में क्रमशः बाल हनुमान का सूर्य को निगलना और देवताओं की विनती पर छोड़ना, बालि से डरे सुग्रीव की सहायता, अंगद दल के हार मानने पर सीता की सुधि लाना, लंका में सीता को मुद्रिका देना, लक्ष्मण के लिए संजीवनी लाना, नागपाश काटने के लिए गरुड़ को लाना और अहिरावण से राम-लक्ष्मण को छुड़ाना — इन प्रसंगों का स्मरण है। आठवें पद में भक्त अपना संकट शीघ्र हरने की प्रार्थना करता है; दोहे में लाल देह, लाल लंगूर और वज्र-देह की वन्दना है। यह संक्षिप्त भावार्थ है, अनुवाद नहीं।
संकटमोचन हनुमानाष्टक का स्रोत क्या है?
पारम्परिक भक्ति पाठ (प्रचलित मुद्रित एवं मौखिक रूप) — Sankat Mochan Hanumanashtak, traditionally attributed to Goswami Tulsidas. परम्परा: वैष्णव।
क्या संकटमोचन हनुमानाष्टक के अलग-अलग संस्करण हैं?
प्रतियों में वर्तनी और छोटे शब्दों का अन्तर मिलता है (तीनहुँ/तीनहूँ, शोक/सोक, पताल/पाताल, कुछ/कछु, बज्र/वज्र); पुराने मुद्रणों में पहला पद "ताहि ते त्रास भयो जग में सोइ संकट काहु से जात न टारो" रूप में है। कई प्रतियाँ हर पद के बाद "को नहिं जानत है जग में कपि…" की टेक पूरी छापती हैं; यहाँ संस्करण की तरह वह केवल पहले पद में है।